AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत हो जाने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं नवजात बच्ची को सुरक्षित और स्वस्थ बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार पूजा पत्नी अरविंद को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों की देखरेख में प्रसव कराया गया, जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक डिलीवरी के कुछ ही देर बाद प्रसूता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों में रोना-पीटना शुरू हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। वहीं नवजात बच्ची को अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उसे स्वस्थ बताया जा रहा है।घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं और पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 11, 2026बलिया से रायपुर जा रहे परिवार की कार टैंकर में घुसी, महिला की मौत, 5 घायल
Breaking_NewsJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
सम्पादकीयJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
Breaking_NewsJune 10, 2026दो बहनों के विवाद के बाद किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम
