AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा से पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बताया जा रहा है कि ससनई गांव के लोग एक बारात समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सोनभद्र आरटीओ कार्यालय के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे धर्मवीर तिवारी ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और पीड़ित परिवारों के इस कठिन समय में समाज को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही। साथ में पूर्व प्रमुख सिंह राजकुमार सिंह योगेश सिंह रहें!
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
