रवि सिंह
दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाबर, एनएच-39 पर नई बैरियर से पूर्व शमशान घाट मार्ग मोड़ पर सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वन विभाग के संरक्षित पेड़ के पत्थर के ट्री गार्ड से टकराने के कारण एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। महुली निवासी ये तीनों युवक दुद्धी मेला प्रदर्शनी देखने जा रहे थे।घायलों में विवेक (19) पुत्र विनोद पूरी को सिर व बाएं हाथ में चोटें लगी हैं। उनका सीएचसी दुद्धी में इलाज चल रहा है। विकास (20) पुत्र रामलखन पनिका को सिर में गंभीर चोट व बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सीएचसी चिकित्सक वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक शिवा (21) पुत्र कान्तु बियार को हल्की चोटें आई हैं। विकास व विवेक चचेरे भाई हैं, जबकि शिवा उनका पड़ोसी है।परिजनों ने बताया कि चालक शिवा व सवार विकास नशे में धुत थे। टक्कर की तेज आवाज पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। घटना में बाइक एचएच डीलक्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जो शिवा को हाल ही में तिलक में मिली थी। कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
