दुद्धी, सोनभद्र।रवि सिंह– कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य में बरती जा रही शिथिलता पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का गुस्सा फूट पड़ा। कनहर सिंचाई परियोजना फील्ड हॉस्टल अमवार में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों की अत्यंत धीमी प्रगति और संतोषजनक जबाब नही मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई।

बैठक में जब डीएम ने प्रगति रिपोर्ट को लेकर तीखे सवाल पूछे, तो जिम्मेदार अधिकारी बगलें झांकने लगे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।उन्होंने वन विभाग, बिजली विभाग तथा राजस्व विभाग से बारी -बारी से समस्या के बारे में जानकारी ली।डेढ़ घंटे तक समस्या गिनाते रहें जिम्मेदार अधिकारी भड़के डीएम,जल्द समस्या दूर नही हुई तो कार्यवाही तय अमवार फील्ड हॉस्टल में हुई इस समीक्षा बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी करीब डेढ़ घंटे तक इशू गिनाते रहें, हद तो तब हो गई ज़ब नहर निर्माण में लगे एक कार्यदाई संस्था के कर्मचारी डीएम के सामने पेश हो गया और वह कोई सवालों का जबाब नही दे पाए।

इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की कछुआ गति पर गहरा असंतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी। डीएम ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।मैनपावर बढ़ाने और निगरानी के सख्त निर्देश-नहर निर्माण के कार्य में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मौके पर मैनपावर और मशीनों की संख्या तुरंत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग स्तर पर कार्यों की दैनिक मॉनिटरिंग की जाए ताकि आ रही बाधाओं को समय पर दूर किया जा सके।यह परियोजना सोनभद्र जिले के दुद्धी और चोपन ब्लॉक के हजारों किसानों के लिए जीवनदायिनी मानी जाती है। इसमें हो रही देरी से क्षेत्रीय किसानों में भी निराशा है,

जिसे देखते हुए प्रशासन अब सख्त रुख अपना रहा है।इस मौके डीएफओ कमल कुमार जल निगम के अधिशासी अधिकारी डीएलएम, एसडीएम ओबरा दुद्धी, सिंचाई एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण कर्मचारीगण सहित अन्य लोग मौजूद रहे,इनसेट – तीन सप्ताह के अंदर घरों में नही पहुंचा नल जल का पानी तो होगी कार्यवाही दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने हर घर जल योजना का निरीक्षण किया।

उन्होंने अमवार जल जीवन मिशन वाटर टिटमेंट प्लांट पहुंचकर संस्था के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाते हुए कहा कि तीन सप्ताह के अंदर कनेक्शन हुए घरों में पानी पहुंचना चाहिए। उन्होंने कनेक्शन की धीमी प्रगति और पानी सप्लाई शुरू नही होने पर कड़े शब्दों में फटकार लगायी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
