AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सोननदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र इंटरमीडिएट के विद्यार्थी थे और ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले थे। घटना के बाद पूरे बरवाडीह गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बरवाडीह निवासी विमलेश पासवान और अवनीश कन्नौजिया अपने साथी धीरज के साथ स्कूटी से कोन ट्यूशन पढ़ने गए थे। ट्यूशन खत्म होने के बाद तीनों दोस्त घूमने के लिए सोननदी की ओर चले गए। नदी किनारे पहुंचने के बाद विमलेश और अवनीश नहाने के लिए पानी में उतर गए, जबकि धीरज बाहर ही खड़ा रहा।नहाने के दौरान दोनों छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख धीरज घबरा गया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में उतरकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सीओ ओबरा अमित कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त नदी में नहाने गए थे, जहां यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सोननदी के खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
