बीजपुर।सोनभद्र (AKD।गिरीश तिवारी)-स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब जरहा गांव स्थित चेतवा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बीजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी नेमना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह जंगल में उसका शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया।परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पेड़ से लटका दिया गया है। वहीं पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग इसे लेकर विभिन्न आशंकाएं जता रहे हैं। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 6, 2026अभाविप ओबरा का एक दिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
Breaking_NewsJune 6, 2026पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Breaking_NewsJune 6, 2026जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप, हत्या या साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Breaking_NewsJune 6, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
