किसानों का गुस्सा अब सड़क पर, वजह जान होंगे हैरान

Share

गिरीश तिवारी /AKD

सोनभद्र। जिले में किसानों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। खेतों के लिए गैलन और जर्किन में डीजल देने की मांग को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने रामगढ़- राबर्ट्सगंज स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन पूरे जिले में फैलाया जाएगा। आखिर क्या है किसानों की मांग और क्यों भड़का आक्रोश। गैलन में डीजल की मांग से शुरू हुआ यह विरोध अब किसानों की बड़ी नाराजगी का प्रतीक बनता दिख रहा है। फिलहाल प्रशासन और सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेते हैं, इस पर किसानों की निगाहें टिकी हैं। लेकिन इतना तय है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो यह आंदोलन जिले में और बड़ा रूप ले सकता है। रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास सुबह से ही किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर आए और रामगढ़-रावटसगंज स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के प्रदर्शन के चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन में ट्रैक्टर, बाइक और निजी वाहन भी शामिल रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में आंदोलन की चर्चा बनी रही। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने सरकार और प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी पूरी तरह डीजल पर आधारित है, लेकिन किसानों को गैलन और जर्किन में डीजल नहीं दिया जा रहा है, जिससे खेतों तक डीजल पहुंचाना मुश्किल हो गया है। किसानों का कहना है कि डीजल की उपलब्धता में आ रही इस समस्या से खेती प्रभावित हो रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विजयगढ़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने एक स्वर में मांग की कि खेती के लिए गैलन में डीजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!