
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-अरिहंत होटल में शादी समारोह के दौरान 75 हज़ार रुपये और मोबाइल उड़ाने वाले शातिर चोर की करतूत को सोनभद्र पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। हालांकि आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पूरी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह दिन की लगातार मेहनत के बाद चोरी गया पूरा सामान सकुशल बरामद कर लिया।22/23 नवंबर की रात अरिहंत होटल में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, भीड़ स्टेज की ओर देख रही थी और इसी बीच एक चोर ने मौका देखकर बैग से 75 हज़ार रुपये और मोबाइल गायब कर दिया।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचपीड़ित का पूरा बयान सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें👇
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचhttps://www.facebook.com/share/v/1ADfUS3oqA/
अगले दिन पीड़ित संतोष त्रिपाठी ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायत दी और एसपी ने मामले को टॉप प्रायोरिटी पर रखते हुए ACP अनिल कुमार व CO नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी।जांच शुरू हुई तो पुलिस ने होटल और आसपास के करीब 50 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल डाली। घंटों की पड़ताल के बाद एक चेहरे पर पुलिस की नजर टिक गई निखिल, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश। चोरी सोनभद्र में और चोर 900 किलोमीटर दूर पुलिस ने बिना समय गंवाए मध्य प्रदेश की ओर कूच किया और लगातार छह दिन तक गांव, कस्बों और जंगलों में उसकी तलाश जारी रखी। स्थानीय थाना गोड़ा पुलिस और गांव के मुखिया के सहयोग से आखिरकार चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया, जिसे पुलिस ने पीड़ित को सौंप दिया।हालांकि आरोपी अब भी फरार है, लेकिन पुलिस ने उसके सभी संभावित ठिकानों पर जाल बिछा दिया है। गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














