
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-सोनांचल की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र (403) से विधायक रहे विजय सिंह गोंड का आज निधन हो गया। 71 वर्षीय विधायक लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। विजय सिंह गोंड सोनभद्र की राजनीति का जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने आठ बार विधायक के रूप में दुद्धी की जनता का प्रतिनिधित्व किया और आदिवासी, पिछड़े व वंचित तबकों की आवाज़ को सदन तक पहुंचाया। उनका राजनीतिक जीवन संघर्ष, जमीन से जुड़ाव और क्षेत्र के विकास के मुद्दों के लिए जाना जाता रहा। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोनांचल ने आज एक अनुभवी जननेता को खो दिया। विजय सिंह गोंड का जाना दुद्धी ही नहीं, पूरे जनपद के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार















