
लखनऊ। उप्र एसटीएफ को विगत काफी दिनों से फरार अतीक अहमद गैंग के सक्रिय सदस्य अब्दुल समद उर्फ सद्दाम पुत्र मंसूर अहमद निवासी ग्राम हटवा उपरहार थाना पुरामुफ्ती जनपद इलाहाबाद हाल निवासी किराये का मोहम्मद यासीन का मकान खुंशबू इन्क्लेव थाना बारादरी जनपद बरेली के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिनके अनुपालन में अब्दुल कादिर, पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली के नेतृत्व में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। अभिसूचना संकलन के दौरान उपरोक्त वांछित अभियुक्त अब्दुल समद उर्फ सद्दाम के नई दिल्ली में छिपकर रहने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर उनि श्राशिद अली, मुआ रामजी लाल, मुआ संदीप कुमार,आरक्षी संजय यादव, आरक्षी कमाण्डो रामकिशन वर्मा, चालक मुआ गिरिजेश पोशवाल एसटीएफ बरेली टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान से वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्त अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को डीडीए फ्लैट्स अपोजिट सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल मालवीय नगर नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचपूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली कर्नाटक मुम्बई में जगह बदल-बदलकर निवास कर रहा था। 28 सितंबर को अपनी प्रेमिका अनम से मिलने नई दिल्ली आया हुआ था। वह जनपद बरेली में खुशबू इन्क्लेव में रह रहा था क्योंकि उसके बहनोई अशरफ बरेली जेल में बन्द थे, उनको जेल में रसद-सामग्री जेल कर्मचारियों की मिलीभगत से जेल के अन्दर पहुंचाने व उनके द्वारा उनकी जमीनों आदि को खरीदने व बेचने का काम उसके द्वारा किया जाता था। उसके बहनोई अशरफ के दोस्तों द्वारा जो पैसा आदि दिया जाता था उसकी जिम्मेदारी अब्दुल समद की होती थी। बरेली में लल्ला गद्दी ,नाजिश, सय्यद साहब, फुरकान आदि के साथ मिलकर विवादित जमीनों में हस्तक्षेप कर धन अर्जित करता था। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अब्दुल समद उर्फ सद्दाम पर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली द्वारा रू0 1,00,000/- का पुरूस्कार घोषित किया गया था।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचगिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को थाना बिथरी चेनपुर जनपद बरेली पर पंजीकृत मुअसं 86/2022 धारा 147/384/506/201/120बी/195ए/34 भादवि व 8/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट में गिरफ्तार कर थाना बिथरी चेनपुर जनपद बरेली पर दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना बिथरी चेनपुर जनपद बरेली द्वारा की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














