तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • जिले के युवाओं को हुनर के दम पर रोजगार से जोड़ने की दिशा में अडाणी फाउंडेशन की पहल रंग ला रही है।
  • अडाणी सीमेंट सलाईबनवा में संचालित
  • अडाणी कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त
Share

सोनभद्र। जिले के युवाओं को हुनर के दम पर रोजगार से जोड़ने की दिशा में अडाणी फाउंडेशन की पहल रंग ला रही है। अडाणी सीमेंट सलाईबनवा में संचालित अडाणी कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पांच युवाओं को हरियाणा की एक प्रतिष्ठित कंपनी में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के पद पर नियुक्ति मिल गई। नियुक्ति पत्र मिलते ही प्रशिक्षुओं और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड श्री नीरज त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संचालित कौशल विकास केंद्र में युवाओं को तीन माह का असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में अडाणी सीमेंट के प्रधान सुरक्षा अधिकारी राजेश राठौर एवं साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने संयुक्त रूप से चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि अडाणी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी स्थानीय युवाओं के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है और अडाणी फाउंडेशन इसी सोच के साथ स्थानीय युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार कर रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिलने लगा है। कार्यक्रम में अडाणी कौशल विकास केंद्र के क्लस्टर हेड सुधांशु मिश्रा, अर्पित दुबे, प्रशिक्षक योगेंद्र शर्मा, नीलम मोदनवाल सहित प्रशिक्षुओं के परिजन और अन्य लोग मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद प्रशिक्षुओं ने अडाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें रोजगार के साथ आत्मविश्वास भी दिया है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें