वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला बुलडोजर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के बीजपुर में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र में वन भूमि पर बार-बार कब्जे की कोशिश की जा रही थी, जिस पर वन विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवा दिया।
  • कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध और हो-हल्ला किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए वन भूमि को कब्जामुक्त
  • कराया।
Share

सोनभद्र के बीजपुर में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र में वन भूमि पर बार-बार कब्जे की कोशिश की जा रही थी, जिस पर वन विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध और हो-हल्ला किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए वन भूमि को कब्जामुक्त कराया। वन विभाग ने साफ कर दिया है कि वन भूमि पर कब्जे की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग का बुलडोजर चला है। बैढ़न मोड़ से पुनर्वास बस्ती की दक्षिणी पटरी पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ईंट, बालू, लकड़ी और खेती के जरिए वन भूमि पर बार-बार कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। शिकायत और लगातार हो रही अतिक्रमण की कोशिशों को गंभीरता से लेते हुए जरहा रेंजर सुधीर कुमार सिंह की पहल पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों की ओर से विरोध और हो-हल्ला भी किया गया, लेकिन वन विभाग की टीम ने कार्रवाई जारी रखी। वन विभाग के मुताबिक पूरे जरहा वन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और वन भूमि पर कब्जे की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई होगी। रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने भी स्पष्ट किया है कि वन क्षेत्र में अतिक्रमण करने या कब्जे की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें