एनडीपीएस मामले में वांछित अभियुक्त के घर पहुंची पुलिस

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र।
  • एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित
  • अभियुक्त
  • के खिलाफ हाथीनाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
Share

डाला।सोनभद्र। एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ हाथीनाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना हाथीनाला में दर्ज मु0अ0सं0-04/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त अब्दुल कलीम उर्फ अब्दुल करीम पुत्र मोहम्मद जलाल, निवासी भवानी नगर, तालाब कट्टा, चारमीनार, थाना भवानी नगर, कमिश्नरेट हैदराबाद के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी।23 सितंबर 2026 को थानाध्यक्ष हाथीनाला विनोद कुमार यादव मय पुलिस बल स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंचे। पुलिस ने मुनादी कराते हुए न्यायालय की ओर से जारी उद्घोषणा को अभियुक्त के घर के मुख्य द्वार समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमानुसार चस्पा किया। साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए धारा 55 बीएनएसएस के तहत थाना भवानीनगर, कमिश्नरेट हैदराबाद में हुकुमी तहरीर भी दी गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें