11वें आयुर्वेद दिवस पर उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए सम्मानित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र ।
  • 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला पंचायत
  • संसाधन केंद्र (DPRC) में जिलास्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने लोकजीवन में स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की चिकित्सा में आयुर्वेद के महत्व एवं बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Share

सोनभद्र । 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) में जिलास्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने लोकजीवन में स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की चिकित्सा में आयुर्वेद के महत्व एवं बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल छात्रों को आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रत्यक्ष उदाहरण देते हुए इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

कार्यक्रम में आयुर्वेद दिवस के महत्व और उद्देश्य को लेकर छात्रों ने आयुर्वेद आधारित भाषण, निबंध, क्विज, पोस्टर पेंटिंग और रील वीडियो निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय, कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ओम प्रकाश कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, जिला शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थान और राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सम्मानित किया। साथ ही प्रतिभागी शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा, 50 शय्या आयुष चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. ज्योतिर्जय सहित वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। डॉ. अपूर्व प्रियदर्शी ने मंच संचालन करते हुए आयुर्वेद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। आयोजन में आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें