
सोनभद्र। अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत माची थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बोलेरो वाहन समेत विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। बरामद वाहन और शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.58 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। माची पुलिस ने 25 सितंबर को शाम करीब पांच बजे मुखबिर की सूचना पर राकेश यादव (35) पुत्र लालधारी यादव, निवासी ग्राम सोहदाग, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार को बोलेरो वाहन समेत गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान बोलेरो से 95.340 लीटर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और 96 लीटर बीयर बरामद हुई। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब को थाना पन्नूगंज क्षेत्र से कम कीमत पर खरीदकर अधिक लाभ के लिए रोहतास, बिहार ले जाया जा रहा था।मामले में थाना माची पर मु0अ0सं0 55/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में रिमांड के लिए भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरी, उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, हेड कांस्टेबल चन्द्रकेश पाण्डेय और कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे।
थाने में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादAuthor Profile

Latest entries
सोनभद्रSeptember 26, 2026थाने में डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद
उत्तरप्रदेशSeptember 26, 2026दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशSeptember 26, 2026सोनभद्र। बच्चा गोद लेने के लिए पात्र अभिभावक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
उत्तरप्रदेशSeptember 26, 2026माची पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय शराब तस्कर, बोलेरो समेत 3.58 लाख की शराब बरामद















