
सोनभद्र के घोरावल थाने में आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे लोगों की शिकायतों पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को मौके पर जांच कर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
VO
थाना दिवस के मौके पर डीएम और एसपी ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण महज कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए।
उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ भूमि विवाद समेत अन्य मामलों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने साफ कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से राहत उपलब्ध कराई जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्रSeptember 26, 2026थाने में डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद
उत्तरप्रदेशSeptember 26, 2026दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशSeptember 26, 2026सोनभद्र। बच्चा गोद लेने के लिए पात्र अभिभावक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
उत्तरप्रदेशSeptember 26, 2026माची पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय शराब तस्कर, बोलेरो समेत 3.58 लाख की शराब बरामद
















