दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने वांछित
  • आरोपी को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय किशोरी के साथ
  • दुष्कर्म के बाद उसके गर्भवती होने और आरोपी द्वारा गर्भपात
Share

सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसके गर्भवती होने और आरोपी द्वारा गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप है। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को भरहरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। जिले में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जुगैल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को पीड़िता की मां ने जुगैल थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ अप्रैल माह में गेहूं कटाई के दौरान और घर पर अकेले होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई।परिजनों को घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब आरोपी द्वारा किशोरी को कथित तौर पर गर्भपात की दवा खिलाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। शिकायत के आधार पर जुगैल थाने में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 26 सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे भरहरी तिराहे से राजकुमार उर्फ कुंवरलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी टोला हर्षाडांड़ का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें