1.68 लाख किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त
  • जारी कर दी है।
  • इसके तहत
Share

सोनभद्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत सोनभद्र जिले के 1 लाख 68 हजार 645 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की गई। वहीं, गुजरात के बनासकांठा से आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जिले में एलईडी टीवी और मोबाइल के जरिए सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे किसानों ने उत्साह के साथ देखा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की। इस दौरान सोनभद्र में भी कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। मुख्य कार्यक्रम उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभाकक्ष, मंगुराही में आयोजित हुआ। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उप कृषि निदेशक राज कुमार ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर किया। इसके बाद किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक राज कुमार और जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी कृषि एवं आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की अपील की।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें