पांच दिवसीय राष्ट्रीय तकनीकी कार्यक्रम का हुआ समापन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्मार्ट नवीकरणीय ऊर्जा प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोग विषय पर आयोजित
  • पांच दिवसीय राष्ट्रीय तकनीकी कार्यक्रम का समापन हो गया।
  • 26 से 30 अक्टूबर तक चले इस कार्यक्रम में आईआईटी, एनआईटी और प्रमुख औद्योगिक संस्थानों के विशेषज्ञों ने एआई और नवीकरणीय ऊर्जा के आधुनिक तकनीकी पहलुओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।
  • समापन समारोह में विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ
Share

सोनभद्र के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्मार्ट नवीकरणीय ऊर्जा प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोग विषय पर आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय तकनीकी कार्यक्रम का समापन हो गया। 26 से 30 अक्टूबर तक चले इस कार्यक्रम में आईआईटी, एनआईटी और प्रमुख औद्योगिक संस्थानों के विशेषज्ञों ने एआई और नवीकरणीय ऊर्जा के आधुनिक तकनीकी पहलुओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। समापन समारोह में विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ रोजगारपरक कौशल विकसित करने का संदेश दिया गया। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की ओर से आयोजित AAI-SREM 2026 कार्यक्रम के अंतिम दिन आईबीएम इंडिया सिस्टम्स की फुल स्टैक डेवलपर समृद्धि सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ तकनीकी और पारस्परिक कौशल विकसित करने की सलाह दी, ताकि वे भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने के साथ उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें। समापन सत्र में आयोजन सचिव डॉ. भावना अरोड़ा ने अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं, आयोजकों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। वहीं, कॉलेज के निदेशक प्रो. के.एस. वर्मा ने आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजक एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष राम ईश्वर वैस ने आयोजन को सफल बनाने में जुटे समन्वयकों और समिति के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने विद्यार्थियों से लगातार सीखने और अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने की अपील की। वहीं, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुराग सेवक ने पांच दिनों में आयोजित तकनीकी सत्रों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने आईआईटी, एनआईटी और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों से आए विशेषज्ञ वक्ताओं के योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान अतिथियों और आयोजकों को स्मृति चिह्न तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में डॉ. आशीष रंजन मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान और सामूहिक फोटोग्राफ के साथ पांच दिवसीय तकनीकी कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें