
सोनभद्र में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है।योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों व गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन, आधार सीडिंग और ई-केवाईसी अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान गैस सिलेंडर रिफिल और प्रतिपूर्ति की धनराशि प्राप्त करने में लाभार्थियों को आ रही समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उज्ज्वला योजना के सभी पंजीकृत लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही बैंक खातों की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की स्थिति भी अपडेट की जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में समय से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा सभी लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा कराने के लिए गैस एजेंसियों के प्रोपराइटर और प्रबंधकों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में निष्क्रिय लाभार्थियों और बैंक खातों की पहचान कर सूची अपडेट करने तथा योजना की पात्रता, सिलेंडर रिफिल की प्रक्रिया और निर्धारित तिथियों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, विधिक माप-विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक और इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशOctober 30, 2026त्योहारों में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी
अपराधOctober 30, 2026पुलिस का तीन दिवसीय अभियान समाप्त, 83 वारंटी व 10 वांछित समेत 93 अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्रOctober 30, 2026पांच दिवसीय राष्ट्रीय तकनीकी कार्यक्रम का हुआ समापन
सोनभद्रOctober 30, 2026दो मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन गंभीर
















