बारिश के बीच भी स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, करीब 150 लोगों ने उठाया लाभ

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चोपन में शशि डायग्नोस्टिक्स का शुभारंभ, राधेश्याम चैरिटेबल फाउंडेशन ने मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा के सहयोग से शुरू किया तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर चोपन (सोनभद्र)।
  • स्थानीय प्रह्लाद कॉम्प्लेक्स में रविवार को शशि डायग्नोस्टिक्स एवं तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ।
  • कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अमित
  • मिश्र एवं चोपन नगर पंचायत
Share

चोपन में शशि डायग्नोस्टिक्स का शुभारंभ, राधेश्याम चैरिटेबल फाउंडेशन ने मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा के सहयोग से शुरू किया तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Advertisement

चोपन (सोनभद्र)। स्थानीय प्रह्लाद कॉम्प्लेक्स में रविवार को शशि डायग्नोस्टिक्स एवं तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अमित मिश्र एवं चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष उस्मान अली ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नोएडा से आए मेट्रो हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।राधेश्याम चैरिटेबल फाउंडेशन के महासचिव सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि शशि डायग्नोस्टिक्स की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्रवासियों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण पैथोलॉजी जाँच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। अब सामान्य जाँच के लिए लोगों को दूसरे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों के समय एवं आर्थिक खर्च की बचत होगी तथा समय पर बीमारी की पहचान और उपचार में भी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि संस्था का मानना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति का समान अधिकार है। इसी उद्देश्य से केंद्र की सेवाएँ सभी वर्गों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों, जनजातीय बस्तियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक स्वास्थ्य जाँच की सुविधा पहुँचाना संस्था की प्राथमिकता है।गौरतलब है कि शशि डायग्नोस्टिक्स, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के संरक्षण एवं श्रीमती शशि कला त्रिपाठी की अध्यक्षता में संचालित राधेश्याम चैरिटेबल फाउंडेशन की जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।शिविर में सामान्य बीमारियों, हड्डी एवं जोड़ों की समस्याओं, नेत्र रोगों तथा महिला स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और करीब 150 लोगों ने पहुँचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।आयोजकों के अनुसार, शिविर 23 एवं 24 नवंबर को भी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रह्लाद कॉम्प्लेक्स, चोपन में जारी रहेगा। क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुँचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें