सोनभद्र में 91 किलोमीटर NH-39 होगा फोरलेन, अनपरा और रेणुकूट को जाम से मिलेगी राहत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • जनपद में सड़क यातायात
  • व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-39 (NH-39) के करीब 91 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है।
Share

सोनभद्र। जनपद में सड़क यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-39 (NH-39) के करीब 91 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके तहत मध्य प्रदेश बॉर्डर से अनपरा, रेणुकूट, हाथीनाला, दुद्धी होते हुए विंढमगंज तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। परियोजना के पूरा होने से विशेष रूप से अनपरा और रेणुकूट के लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।इस संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में फोरलेन चौड़ीकरण के लिए संरेखण (एलाइनमेंट) सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर चर्चा हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद के लिए महत्वपूर्ण एवं वृहद परियोजना है। इसके क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय और गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को एक माह के भीतर संरेखण सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्वे कार्य में अनावश्यक विलंब न करने और सभी आवश्यक अभिलेखीय एवं स्थलीय कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूरी करने को कहा।प्रस्तावित फोरलेन परियोजना का निर्माण भारत सरकार द्वारा कराया जाना है। इसके साकार होने से अनपरा एवं रेणुकूट जैसे प्रमुख औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा। वहीं, दुद्धी और विंढमगंज क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही क्षेत्रीय आवागमन एवं परिवहन सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार शामिल हुए। इस दौरान डीएफओ रेणुकूट कमल कुमार सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें