
सोनभद्र। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सोनभद्र पुलिस अब वाहन चालकों की सेहत और सुरक्षा दोनों पर फोकस कर रही है। यातायात माह के तहत टोल प्लाजा से पहले तिराहे पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। यहां सिर्फ आंखों की जांच ही नहीं हुई, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया। शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने फीता काटकर किया। सड़क पर रफ्तार का रोमांच कई बार जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। कभी तेज रफ्तार, कभी नशे में ड्राइविंग तो कभी चालक की आंखों की कमजोर रोशनी बड़े सड़क हादसों की वजह बन जाती है। इसी खतरे को देखते हुए सोनभद्र पुलिस ने यातायात माह नवंबर-2026 के तहत एक अनूठी पहल की है। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में टोल प्लाजा से पहले स्थित तिराहे पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने फीता काटकर किया।
इस दौरान एएसपी ने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। शिविर में वाहन चालकों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच की गई, ताकि सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले उन्हें अपनी शारीरिक स्थिति और दृष्टि संबंधी समस्याओं की जानकारी हो सके।

वहीं यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल की अनिवार्यता समझाई। दोपहिया वाहन चालकों को खुद के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाने की सलाह दी गई। इसके अलावा शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि वाहन चलाने से पहले आंखों और स्वास्थ्य की नियमित जांच बेहद जरूरी है। अगर कोई चालक शारीरिक रूप से अस्वस्थ है तो उसे वाहन चलाने से बचना चाहिए।
दरअसल, सड़क हादसों में सिर्फ वाहन की रफ्तार ही नहीं, बल्कि चालक की लापरवाही और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बड़ी वजह बनती हैं। ऐसे में सोनभद्र पुलिस की यह पहल वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश देने की कोशिश है। सोनभद्र पुलिस की अपील है कि सड़क पर निकलते समय नियमों को बोझ नहीं, अपनी और दूसरों की जिंदगी की सुरक्षा समझें। क्योंकि घर से निकला हर व्यक्ति सुरक्षित घर लौटे, यही सड़क सुरक्षा का असली मकसद है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशNovember 20, 2026निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
अपराधNovember 20, 2026पुलिस के एक सिपाही ने ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया, जानकर उड़ जाएगा होश
अपराधNovember 20, 2026हनुमत सोलर हाउस फर्म में करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले तीन गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशNovember 20, 2026सोनभद्र में 91 किलोमीटर NH-39 होगा फोरलेन, अनपरा और रेणुकूट को जाम से मिलेगी राहत















