महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफस

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है।
  • गिरोह में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
  • पुलिस ने सभी सात
  • अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रॉबर्ट्सगंज और ओबरा की पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।
Share

सोनभद्र में महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रॉबर्ट्सगंज और ओबरा की पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही थी। इसी दौरान 17 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहिजन खुर्द स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के पास बोलेरो सवार छह महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरोह के चोरी करने का तरीका सामने आया।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह का पुरुष सदस्य किशन कुमार बोलेरो से अलग-अलग स्थानों पर रेकी करता था और भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा धार्मिक स्थलों को चिह्नित करता था। इसके बाद महिला सदस्य भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी कर लेती थीं। चोरी के आभूषण बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक लाख 87 हजार 200 रुपये नकद, करीब दो लाख 10 हजार रुपये कीमत के पीली धातु के आभूषण और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल करीब 13 लाख रुपये कीमत की बोलेरो भी सीज की गई है। बरामद एक लॉकेट की पहचान चोरी की घटना की पीड़िता ने मौके पर पहुंचकर की है। पुलिस ने इस गिरोह के जरिए रॉबर्ट्सगंज की चार और ओबरा की एक, कुल पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार सभी सात अभियुक्त गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों और चोरी के आभूषण खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें