
सोचिए अचानक आसमान से हमले की चेतावनी मिल जाए सायरन गूंजने लगे बिजली गुल हो जाए चारों तरफ अंधेरा छा जाए और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भागने लगें। ऐसे हालात में कैसे बचेगी लोगों की जान? कैसे होगा घायलों का रेस्क्यू और कितनी तेजी से एक्शन में आएगा प्रशासन? इन्हीं हालात से निपटने की तैयारी को परखने के लिए सोनभद्र में पुलिस लाइन चुर्क में बड़ी मॉक ड्रिल की गई। जहां हवाई हमले के अलर्ट से लेकर ब्लैकआउट, आग बुझाने और मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने तक का पूरा अभ्यास हुआ। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में हुई इस एक्सरसाइज ने साफ कर दिया कि संकट आने का इंतजार नहीं, बल्कि उससे निपटने की तैयारी पहले से जरूरी है।
हेरोइन तस्करी से खड़ी की गई 87 लाख की संपत्ति कुर्क, ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस का बड़ा प्रहार
युद्ध या हवाई हमले में आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन चुर्क में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजा, ब्लैकआउट की स्थिति बनाई गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास कराया गया। इसके बाद आग लगने पर अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने और ध्वस्त भवनों के मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का लाइव प्रदर्शन किया गया।

इस पूरे अभ्यास के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आपातकालीन तैयारियों को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय कुछ मिनटों की देरी भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभागों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है। डीएम ने यह भी साफ किया कि मॉक ड्रिल महज सरकारी औपचारिकता बनकर न रह जाए। अभ्यास के दौरान जो कमियां सामने आएं, उन्हें गंभीरता से दूर किया जाए, ताकि वास्तविक संकट के समय किसी तरह की लापरवाही या तालमेल की कमी सामने न आए।

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों को भी लगातार अभ्यास कराने पर जोर दिया। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि आपात चेतावनी मिलने पर घबराएं नहीं, सुरक्षित स्थान पर शरण लें और अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की तत्परता, प्रभावी सूचना तंत्र और दूसरे विभागों के साथ समन्वय सबसे महत्वपूर्ण है।
Author Profile

Latest entries
अपराधNovember 22, 2026हेरोइन तस्करी से खड़ी की गई 87 लाख की संपत्ति कुर्क, ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस का बड़ा प्रहार
उत्तर प्रदेशNovember 22, 2026हवाई हमले के अलर्ट से लेकर ब्लैकआउट, जाने वजह
उत्तरप्रदेशNovember 22, 2026बारिश के बीच भी स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, करीब 150 लोगों ने उठाया लाभ
उत्तर प्रदेशNovember 20, 2026निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन















