दुद्धि B टीम ने रॉबर्ट्सगंज को पांच विकेट से दी पटकनी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (मनीष कुमार ) दुद्धी, सोनभद्र।
  • स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर आज दुद्धी बी तथा प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज के बीच मैच खेला गया।
  • टॉस किया राबर्ट्सगंज के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
  • पहले बल्लेबाज़ी करते प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज की टीम ने निर्धारित
Share

(मनीष कुमार )

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर आज दुद्धी बी तथा प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज के बीच मैच खेला गया। टॉस किया राबर्ट्सगंज के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाये। जिसमे बीरबल ने 50 रन बनाये, सचिन ने 22 रन बनाये,प्रीतराज ने 17 रन तथा नफास्त खान ने 15 रनों की पारी खेली।गेंदबाज़ी करते हुए दुद्धी बी टीम के खिलाड़ी रेहान ने 3 विकेट तथा नागेंद्र ने 2 विकेट जबकि निशांत और आयाज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते दुद्धी बी टीम ने 5 विकेट खोकर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।जिससे निशांत ऊर्फ नीशू ने शानदार 53 रन बनाए।गौस खान ने 51 रन की पारी खेली जबकि निशांत मोहन ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज सचिन, भूषण, अमित तथा सतीश ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस तरह से दुद्धी बी टीम ने प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज को 5 विकेट से पराजित किया। दुद्धी टीम के खिलाड़ी गौस खान को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। शनिवार को दुद्धी बी टीम व रांची झारखण्ड के बीच क्रिकेट मैच खेला जायेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें