नदी में नहाने गए तीन लड़के डूबे, ग्रामीणों ने 2 घण्टे रेस्क्यू के बाद तीनों को निकाला बाहर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • फतेहपुर।
  • यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त
  • इसी दौरान  नहाते समय अचानक नदी में डूब गए।
  • डूब रहे युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
Share

फतेहपुर। यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त इसी दौरान  नहाते समय अचानक नदी में डूब गए। डूब रहे युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गौतखोरों की मदद से कई घंटी की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला लेकिन जब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी यमुना घाट में तीन दोस्त नहाने गए थे तभी अचानक तीनों दोस्त अचानक नहाते समय यमुना में डूब गए ,डूब रहे लड़कों की चीख पुकार सुनकर आसपास ले लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला जिसमे थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय स्वतंत्र उर्फ इशू और देवलान गांव निवासी 19 वर्षीय विवेक की मौके पर मौत हो गई और देवलान गांव निवासी 21 वर्षीय विमल की हालत गंभीर देखते हुए नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर दिया है जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद मृतक युवकों के घर पर मातम छा गया ।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें