
दुद्धी /सोनभद्र (रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में तीर्थयात्रियों की अनियंत्रित ग्रैंड विटारा कार के चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। साथी युवक गभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल युवक की गम्भीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। बताया जाता है कि हिंडाल्को के संविदा दो कर्मचारियों ने अपनी बाइक से डियूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। मझौली गांव के गोपी मोड़ के समीप करीब साढ़े तीन बजे विपरीत दिशा से तीर्थयात्रियों की ग्रैंड विटारा अनियंत्रित कार बाइक सवार की जोरदार टक्कर मारकर नन्दलाल गुप्ता 50 पुत्र स्व0 बच्चा साह निवासी महुली की मौके पर मौत हो गई। वहीं साथी युवक राजेन्द्र गुप्ता 50 पुत्र श्यामलाल गुप्ता निवासी हिराचक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। उक्त घटना की सूचना चिकित्सा के द्वारा मेमो के जरिए मेमो कोतवाली पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई। मृतक के तीन बेटे हैं जिसमें दो लोगों का विवाह हो चुका है,
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार














