गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे……

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (रिपोर्ट संजय सिंह) सोनभद्र।
  • पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध  पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षकत्रिभुवन नाथ
  • त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को करीब 21.25 बजे रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर बनौरा पुलिस के पास से एक डीसीएम…
  • से गांजा लोड़ करके प्रयागराज ले जा रहे कुल 800 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित
Share

(रिपोर्ट संजय सिंह)

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध  पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक
त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को करीब 21.25 बजे रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर बनौरा पुलिस के पास से एक डीसीएम कंटेनर संख्या HR 38 X 6355 से (कटक) उड़ीसा प्रान्त से गांजा लोड़ करके प्रयागराज ले जा रहे कुल 800 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत (01 करोड़ 60 लाख) के साथ दो अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्कर डेविड कुमार चौरसिया पुत्र शिवप्रसाद निवासी मकोईया, थाना खोडारे, जनपद गोण्डा,जगमोहन पुत्र स्व() जोखू राम निवासी पंडित का पुरवा, थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शाहगंज पर धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही कर रही है।

Advertisement

जाने क्या बोले आरोपी

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग फ्लाईट से दिल्ली होकर विशाखापत्तनम जाते है वहां से कटक जाकर एक व्यक्ति बबलू द्वारा बताये गये स्थान पर पहुचकर वहां पर बबलू द्वारा भेजे गये व्यक्ति द्वारा एक डीसीएम कंटेनर के अन्दर गांजा रखकर मजबूत प्लेट लगाकर वेल्डिंग कर देते है जिससे बाहर से देखने पर खाली दिखाई पड़े, उसके पश्चात गाड़ी व एक नई मोबाइल सिम लगाकर हमलोगों को दे देते है। जिसपर गांजा मंगाने वाले व्यक्ति बबलू व सहयोग सिद्धि विनायक व कादिम अली ही व्हाट्सएप के माध्यम से बात करते है। गाड़ी को पास कराने हेतु रास्ते में कुछ व्यक्ति जो अन्य गाड़ी से आगे-पीछे चलते है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें