
डाला/सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
सुबह-सुबह की चहल-पहल उस वक्त सन्नाटे में बदल गई, जब एक भिखारी का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। लोग ठिठक गए, दुकानदार सन्न रह गए और कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
चोपन थाना क्षेत्र के डाला वैष्णो मंदिर के सामने एनसीएल द्वारा निर्मणाधीन शौचालय के समीप सोमवार को एक अज्ञात 65 वर्षीय वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब देखा कि वह व्यक्ति कई घंटों से एक ही मुद्रा में पड़ा है और कोई हरकत नहीं कर रहा, तो फौरन पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्राथमिक जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति दोनो पैरों से विकलांग था और बीते कई दिनों से आसपास भीख मांगते हुए दिखता था अक्सर दुकानों के बाहर ही रात गुजारता था।पुलिस अब मामले की सभी एंगल से जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















