दूल्हा नहीं पहुंचा निकाह में, वजह जान उड़ जायेगा आपका होश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • फिरोजाबाद।
  • रसूलपुर थाना क्षेत्र के पुराना रसूलपुर इलाके में एक निकाह उस वक्त
  • टल गया जब दूल्हा और उसके परिवार ने दहेज में ₹10 लाख की मांग कर दी।
  • पीड़िता पक्ष का आरोप है कि जब वे बात
Share

फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र के पुराना रसूलपुर इलाके में एक निकाह उस वक्त टल गया जब दूल्हा और उसके परिवार ने दहेज में ₹10 लाख की मांग कर दी। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि जब वे बात करने लड़के के घर पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट भी की गई।जानकारी के अनुसार, ताजउद्दीन नामक व्यक्ति की बेटी का निकाह 6 अप्रैल को तय था। लड़की का रिश्ता आरिफ नामक युवक से हुआ था और उसी दिन बारात आने वाली थी। लेकिन बारात से पहले ही दूल्हे और उसके घरवालों ने दहेज की मांग रख दी।जब लड़की के पिता बात करने लड़के के घर पहुंचे तो शादी से इंकार कर दिया गया और कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता भी की गई। इस घटना से आहत परिवार ने थाना रसूलपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें