
अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी
सोनभद्र (अनपरा)
तेज़ रफ्तार का कहर एक बार फिर सोनभद्र की सड़कों पर मौत बनकर टूटा। अनपरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल डाला। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों युवक किसी कार्य से जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर सामने से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर कई मीटर तक घसीटते चले गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है, जो मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पहले से ही जानलेवा बन चुकी है। इसके बावजूद न तो पुलिस की कोई निगरानी होती है और न ही कोई गति नियंत्रण के उपाय। आए दिन इस सड़क पर हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर ट्रकों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक चेकिंग पॉइंट बनाए जाएं, ताकि आगे ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















