जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर रहा हिस्ट्रीशीटर दीपक सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे । गुंडा एक्ट में मुकदमा है दर्ज, कई संगीन मामलों में पहले से वांछित था आरोपी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत
  • चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ
  • लगी है।
  • जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत
Share

सोनभद्र:(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिलाबदर घोषित किया गया हिस्ट्रीशीटर दीपक सिंह पुत्र बच्चा सिंह, निवासी नई बस्ती बाड़ी डाला थाना चोपन (उम्र लगभग 26 वर्ष), आज सोमवार को नई बस्ती बाड़ी डाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।दीपक सिंह पर पहले से ही गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लगातार पुलिस की निगाह में था। उसने दिनांक 30 जनवरी 2025 को जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा पारित आदेश संख्या 631/2023 का उल्लंघन किया, जिसके तहत उसे जिले की सीमाओं से बाहर किया गया था। इस उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए थाना चोपन में मु.अ.सं. 121/25 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है,गिरफ्तारी में चौकी डाला की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई और थाना प्रभारी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में आरोपी को दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि दीपक सिंह पर पहले भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, गुंडागर्दी और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे अपराध शामिल हैं।चोपन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक ठोस और साहसिक कदम माना जा रहा है। प्रशासन का साफ संकेत है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें