बारात में जाने निकले युवक की नहर में मिली लाश, घर में खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • करमा /सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरखास गांव निवासी गिरीश गुप्ता पुत्र राम सजीवन गुप्ता उम्र लगभग 35 वर्ष शुक्रवार की रात
  • लगभग साढ़े सात
  • बजे घर से भोजन करने के बाद गांव में आई एक बारात
  • में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वह अचानक लापता हो गए।
Share


करमा /सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरखास गांव निवासी गिरीश गुप्ता पुत्र राम सजीवन गुप्ता उम्र लगभग 35 वर्ष शुक्रवार की रात लगभग साढ़े सात बजे घर से भोजन करने के बाद गांव में आई एक बारात में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वह अचानक लापता हो गए। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया, परंतु कोई संपर्क नहीं हो सका। बारात में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई, मगर गिरीश का कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस मुख्यालय को सूचना दी कि पुरखास नहर में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय ने करीब साढ़े नौ बजे करमा थाना को खबर दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मय हमराह मौके पर पहुंचे और नहर से शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। मौके पर जांच के दौरान नहर के किनारे एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई और कुछ ही दूरी पर शव पड़ा मिला। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने पुष्टि की कि मृतक गिरीश गुप्ता ही हैं। गिरीश कुछ दिन पहले ही पटना से अपने गांव शादी समारोह के लिए घर आए थे, घर में शादी का उल्लास था जो इस दुखद घटना के बाद मातम में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों के सूचना देने पर करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।


Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें