नशे की मंडी में पुलिस की चुपचाप घेराबंदी, कजरहट चौराहे से हुई बड़ी गिरफ़्तारी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र(गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ.
  • चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे मादक पदार्थ
  • विरोधी अभियान के तहत
  • चोपन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ
Share

डाला/सोनभद्र(गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत चोपन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां 28 अप्रैल सोमवार की शाम करीब 7:55 बजे डाला कस्बे के कजरहट चौराहे से एक शातिर व अभ्यस्त अपराधी रवि शर्मा पुत्र शिवशंकर निवासी कोटा थाना चोपन उम्र लगभग 20 वर्ष को एक प्लास्टिक के झोले में 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा तथा गांजा बिक्री से अर्जित ₹68,650 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना चोपन में मु0अ0सं0-144/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया, इस प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में चौकी डाला प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व कांस्टेबल घनश्याम यादव शामिल रहे, मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे अभियान में चोपन पुलिस की यह कार्रवाई नशे के सौदागरों के विरुद्ध स्पष्ट संदेश है कि परिक्षेत्र मेंनशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें