
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न व्यवसाय के लिए नव चयनित 1510 अनुदेशकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में व्यावसायिक शिक्षा , कौशल विकास और उद्धमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका लाइव प्रसारण एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम जनपद के नोडल संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी सोनभद्र में मुख्य अतिथि माननीय संजीव सिंह गोंड समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार , विशिष्ट अतिथि मान सिंह गौड ब्लाक प्रमुख मेयरपुर, दीपक साह ,मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जनपद में तैनात 13 अनुदेशकों को माननीय गणमान्यों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में नवनियुक्त अनुदेशक शिव कुमार कनौजिया, श्रीमती पूजा मैर्या, अमरेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार, ज्ञान सिंह, संजय कुमार, यशवेन्द्र कुमार, राजेश कुमार,श्रीमती सुजाता सिंह, दिनेश चौधरी, अमित कुमार, अरविन्द कुमार मौर्य, श्रीमती गरिमा को नियुक्त पत्र वितरित किए गए ।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
राज़नीतिOctober 26, 2026सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, नेताओं ने किया नमन
















