पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में पुलिस की कार्यक्षमता, अनुशासन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित
  • कार्रवाई की तैयारियों को परखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड का निरीक्षण किया।
  • इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों से टोलीवार ड्रिल व दौड़ कराई।
  • इसके साथ
Share

सोनभद्र में पुलिस की कार्यक्षमता, अनुशासन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों को परखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों से टोलीवार ड्रिल व दौड़ कराई। इसके साथ ही यूपी-112 के वाहनों, शस्त्रों और पुलिस लाइन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीओ: सोनभद्र की रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार को साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस की तैयारियों की पड़ताल की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने परेड की सलामी लेने के बाद निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने के लिए टोलीवार ड्रिल और दौड़ कराई गई। साथ ही शस्त्रों के संचालन और अभ्यास के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
निरीक्षण के दौरान यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की सघन जांच की गई। वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई और रखरखाव के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता व कार्यशीलता भी परखी गई। संबंधित पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों को सभी संसाधन दुरुस्त रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। इसके बाद परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।
पुलिस लाइन की मेस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता भी जांची गई। एएसपी ऑपरेशन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों को स्वच्छ और सुविधाजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग की इस कवायद का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक रूप से सक्षम, अनुशासित और आपात परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार रखना है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें