
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में संगोष्ठी के जरिए महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्य और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार समेत कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
वीओ: सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके योगदान को याद किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के महान कवि और रचनाकार थे। उन्होंने रामायण की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती उनके जीवन और विचारों को याद करने का अवसर है। वहीं, सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने महर्षि वाल्मीकि को महान ऋषि बताते हुए कहा कि उनके विचार अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन और रचनाओं से समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अजीत मौर्य, परमेश्वर यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडे, ऋषि राज यादव, अखिलेश, अतुल दुबे, सुनील सिंह गौड़, पंडित कृष्ण, डॉ. केडी सिंह पटेल, जगत पटेल और विवेक सिंह पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
राज़नीतिOctober 26, 2026सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, नेताओं ने किया नमन
उत्तरप्रदेशOctober 26, 2026एसपी की समीक्षा बैठक, न्यायालयीन मामलों में प्रभावी पैरवी पर जोर
उत्तरप्रदेशOctober 22, 2026हिंडाल्को मनोरंजनालय में 158 खिलाड़ियों को खेल किट का वितरण
उत्तरप्रदेशOctober 18, 2026गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कोन बस स्टैंड के पास से पुलिस ने दबोचा
















