सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के बढ़ौली महाल में आज शाम खेलते समय एक बच्चा कूलर में आये बिजली के करेन्ट की चपेट मे आ गया जिसे बचाने गयी उसकी बड़ी मां को भी करेन्ट अपनी चपेट में लिया। इस घटना की जानकारी होते ही परिजन पास के एक निजी अस्पताल में दोनो घायलो को ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 06 बढ़ौली महाल निवासी आनन्द चौबे का चार वर्षीय पुत्र बाबू खेलते-खेलते घर के बाहर लगे कूलर के सम्पर्क में आ गया जिसमें बिजली का करेन्ट प्रवाहित हो रहा था ,जिसे बचाने के लिए उसकी बड़ी मां नीतू चौबे पत्नी राजू चौबे 40 वर्ष ने बच्चे को पकड़ा तो वह भी बिजली करेन्ट की चपेट में आ गयी। इस घटना की जानकारी होते ही परिजन दोनो घायलो को आनन-फानन में पास के एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही पूरे महाल में कोहराम मच गया। जिसे जैसे ही जानाकरी हुई वह निजी हास्पिटल पहुंचने लगे और देखते ही देखते लोगो की भीड़ हास्पिटल के बाहर जुट गयी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
