
सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद सोनभद्र ने अवगत कराया है की वित्तीय वर्ष : 2025-26 में जनपद के समस्त विधान सभा क्षेत्रों में “मा० विधायक खेल स्पर्धा” 08 खेल विधाओं यथा : एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिण्टन में विधान सभा क्षेत्र में खिलाड़ियों की उपलब्धता के अनुसार सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयुवर्ग में महिला/बालिका एवं पुरूष/बालक श्रेणी में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में विधान सभा स्तर पर “मा० विधायक खेल स्पर्धा” का आयोजन महानिदेशक, प्रान्तीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा जारी कैलेण्डर के अनुसार दिनांक 21 सितम्बर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक की अवधि के मध्य सम्पन्न कराया जाना प्रस्तावित है। “मा० विधायक खेल स्पर्धा” में प्रतिभाग करने हेतु विधान सभावार खिलाड़ियों का पंजीकरण ‘युवा साथी पोर्टल (http://www.yuvasathi.in)” पर दिए गए विकल्प “खेल स्पर्धा पंजीयन” के अन्तर्गत “मा० विधायक खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु पंजीयन करें” लिंक में वांछित विवरण एवं अभिलेख अपलोड कर पंजीकृत होना अनिवार्य है। जनपद : सोनभद्र के समस्त खिलाड़ियों से अपेक्षा है कि “युवा साथी पोर्टल (http://www.yuvasathi.in)” पर दिए गए विकल्प “खेल स्पर्धा पंजीयन” के अन्तर्गत “मा० विधायक खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु पंजीयन करें” लिंक का प्रयोग कर विधान सभावार अपनी खेल विधा में तत्काल पंजीकरण करें। अन्यथा ससमय पंजीकरण के अभाव में कोई भी खिलाड़ी “मा० विधायक खेल स्पर्धा” में प्रतिभाग करने से वंचित रह सकता है।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
राज़नीतिOctober 26, 2026सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, नेताओं ने किया नमन
















