सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधान सभा मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु मतदान स्थलों में नये अनुभाग बनाये जाने के साथ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया, बुथ लेवल पर एजेंटों की नियुक्ति करने एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रांे के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के पूर्व मतदान स्थलों में नये अनुभाग बनाये जाने के सम्बन्ध में आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया संशोधित हिन्दी प्रतियां भी उपलब्ध करायी गयी जिसके क्रम में किसी भी दल के द्वारा बूथ लेवल ऐजेटं सम्बन्धी सूचना अभी तक उपलब्ध नहीं करायी गयी,

जिलाधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि आगामी समय प्रगाढ़ पुर्निरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जायेगा जिसमें बूथ ऐजेटों की फोटो व मोबाइल नम्बर सहित फार्म बी0एल0-2 पर नियुक्त कर विधान सभावार एवं बूथवार सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों से कहा गया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान स्थालों के जर्जर भवनों का अपने स्तर से भौतिक सत्यापन कराये यदि कोई सुझाव आपत्ति होतो जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित करादे ताकि आगामी दिनों में मतदेय स्थालों के सम्भाजन की कार्यवाही आयोग द्वारा प्रारम्भ की जा सकें। बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, अनिल प्रधान समाजवादी पार्टी, सुनिल सिंह भाजपा, रमेश गौतम आप, अंशु तिवारी अपना दल एस, प्रेमनाथ सी0पी0आई0एम0, बलवंत रंगीला बसपा, आशीष कुमार सिंह अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी .सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी