रिपोर्ट पब्लिक डेस्क
यूपी के सोनभद्र से इस वक्त एक सनसनीखेज़ खुलासा सामने आया है। 24 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र के जंगल में मिली अज्ञात युवती की लाश ने जिस रहस्य को जन्म दिया था, अब उससे पर्दा उठ चुका है। सर्विलांश/ एसओजी व थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा दोहरा हत्याकांड का खुलासा कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। जो कहानी सामने आई है, वो न सिर्फ हैरान करने वाली है बल्कि यह भी बताती है कि प्यार जब समाज की बंदिशों से टकराता है, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है। जिस भाई कभी मुन्नी ने राखी बांधा था उन्ही भाइयों ने मिलकर मुन्नी व उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।

24 सितंबर को जंगल में मिला था शव
सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र का वही जंगल जहां 24 सितंबर की सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का शव देखा था। चेहरे पर खून, बदन पर गोली के निशान और चारों तरफ पसरा सन्नाटा। तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह कहानी सिर्फ एक हत्या की नहीं, बल्कि प्यार, धोखे और साज़िश की है, जहां पर सगे भाइयों ने मिलकर अपनी बहन वह उसके प्रेमी का कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने बताया कि मृत मुन्नी गुप्ता और प्रेमी दुखन साव दोनों बिहार के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर पटना के रहने वाले थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और कुछ महीने पहले युवक लड़की को लेकर गुजरात भाग गया था। दोनों वहीं रह रहे थे, लेकिन यह रिश्ता लड़की के परिवार को कभी मंज़ूर नहीं था।

मुन्नी के भाइयों ने रची थी यह साजिस
सोनभद्र। आपको बता दें कि इसी बीच लड़की के भाईयों ने योजना रची। उसने फोन पर बहन को विश्वास में लेते हुए कहा घर लौट आओ, अब कोई दिक्कत नहीं हम दोनों की शादी करा देंगे। लड़की को यकीन हुआ और वह अपने प्रेमी के साथ मिर्जापुर विंध्याचल पहुंच गई। वहीं से दोनों को चारपहिया वाहन से सोनभद्र की ओर लाया गया। जिन भाइयों की कलाई पर मुन्नी ने कभी राखी बांधी थी उसी भाइयों की कलाई ने उसकी और उसके प्रेमी की हत्या कर देगी यह मुन्नी को पता नहीं था। यह सफर किसी मिलन का नहीं, बल्कि मौत का सफर था जैसे ही गाड़ी बरकछा मोड़ के पास पहुंची, पहले से तय प्लान के तहत एक और युवक को गाड़ी में बैठाया गया। थोड़ी दूरी तय करते ही, हाथीनाला के पास दोनों हत्या कर दी गई, वहीं मौके पर दोनों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस इस घटना में अभी बता पानी में असमंजस में पड़ी हुई है की घटना में किस प्रकार के हथियार का उपयोग किया गया था।

जाने कैसे लगाया शव को ठिकाने
सोनभद्र। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती के शव को हाथीनाला के जंगल में फेंक दिया, जबकि युवक की लाश को दुद्धी थाना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर ठिकाने लगाया गया। उधर गुजरात में युवक के भांजे ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और सोनभद्र में अज्ञात शव मिलने की खबर जुड़ी तब जाकर इस रहस्यमयी प्रेमकहानी हत्याकांड की पूरी गुत्थी सुलझ गई। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सूक्ष्म जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। सर्विलांश/ एसओजी व थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा दोहरा हत्याकांड का खुलासा, दो अभियुक्त, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मुन्ना कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद, राहुल उर्फ सिद्धार्थ पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जिला पटना (बिहार) को हाथीनाला तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही पुलिस ने बताया की विवेचना के दौरान साक्ष्य सकलन एवं मृतका के ज्येष्ठ भाई रोहित कुमार के बयान के आधार पर मृतका की पहचान मुन्नी गुप्ता पुत्री द्वारिका प्रसाद, पत्नी दुखन साव निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जनपद पटना (बिहार) के रूप में हुई। बाकी तीन भाइयों की गिरफ्तारी के लिए टीम को गठित कर दी गई है। प्यार, परिवार और समाज के बीच झूलती यह कहानी इस बात का सबूत है कि जब रिश्तों में विश्वास की जगह जालसाज़ी ले लेती है, तो अंत सिर्फ मौत और मातम के सिवा कुछ नहीं बचता। सोनभद्र के जंगलों में मिली लाश ने अब जो कहानी बयां की है वो समाज के लिए एक करारा सवाल छोड़ गई है।

जाने क्या बोले एसपी
सोनभद्र। एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका की हत्या ‘ऑनर किलिंग’ का मामला है। पुलिस ने दो गिरफ्तारियां की हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
यह मामला न सिर्फ़ तीन राज्यों को जोड़ता है बल्कि समाज के उस क्रूर चेहरे को भी सामने लाता है, जहां प्यार को इज़्ज़त की दुश्मनी समझा जाता है। 24 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र में मिली युवती की हत्या के मामले का आज खुलासा किया गया है।
यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा है। दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं, शेष की तलाश की जा रही है। सोनभद्र का यह केस सिर्फ़ एक ऑनर किलिंग’ नहीं बल्कि समाज के उस सवाल का आईना है
जहां प्यार करने की सज़ा आज भी मौत है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
