रिपोर्ट पब्लिक डेस्क
यूपी के सोनभद्र जनपद में राह चलते बाइक सवार भाई-बहन के साथ सड़क किनारे बाइक रोकने पर छेड़खानी व लुट होने की घटना के बाद हड़कंप मचा दिया है । स्टेट हाइवे 5A पर बाइक से लौट रहे भाई-बहन ने टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर बाइक रोकी तो अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की और युवती के साथ छेड़खानी तक की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार भी पहुंचे और कार्रवाई के निर्देश दिए। रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी का इलाका, जहां दिनदहाड़े एक युवती अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में युवती को बाथरूम के लिए रुकना पड़ा। लेकिन तहरीर में आरोप के अनुसार झाड़ियों की आड़ में कुछ नकाबपोश बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे। युवती के वहां पहुंचते ही मास्क लगाए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। छेड़खानी की कोशिश की गई, जबकि विरोध करने पर भाई-बहन को चाकू की नोक पर लूट लिया गया।

बदमाश मोबाइल फोन, नकदी और गहने लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर सपा सांसद छोटेलाल खरवार भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ नगर रणधीर मिश्रा से बात कर घटना की गंभीरता से जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि मारकुंडी घाटी के इस क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है।

जाने क्या बोला पीड़ित भाई
सोनभद्र। पीड़िता के भाई ने कहा की मै आ रहा था सलखन से वापस अपने सिस्टर को लेकर म्योरपुर रहा था डॉक्टर से बात हुई वह बोले कि दो-तीन दिन बाद आएगा। जब हम वापस हुए तो मारकुंडी घाटी में मेरी सिस्टर बोली कि हम बाथरूम जा रहे हैं भैया उसके बाद पत्थर पर बैठे थे कि अचानक हमारे गले पर छुड़ा लग गया। मेरी बहन बोली की छोड़िए मेरे भैया हैं, कुछ नहीं है उनके पास। मेरा पैसा छीन लिए मेरे बहन के साथ दुष्कर्म भी किया। सभी का चेहरा मुझे याद है मास्क लगाए थे मोटे-मोटे टीशर्ट पहने थे। क्राइम ब्रांच आए हमें सब का चेहरा याद है बता देंगे हमें जल्द से जल्द न्याय चाहिए आज हमारे साथ हुआ कल दूसरे की बहन बेटी के साथ होगा। कम्प्लेन टोल प्लाजा वाले से किया टोल प्लाजा वाले ने कहा कि आप जाइए सब मामला रफा दफा हो गया। मेरी बहन आत्महत्या करने जा रही थी तो हम अपने भाई को फोन किया। आरोपी जंगल से आए थे जंगल में चले गए।

सांसद ने कह दी यह बड़ी बात
सोनभद्र। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि अभी-अभी हम लोगों को सूचना मिला है कि टोल प्लाजा के पास एको पॉइंट पर एक लड़की के साथ सामूहिक जबरन दुष्कर्म किया गया है। साथ में उसका चचेरा भाई था उसके साथ मारपीट गई और उसका मोबाइल पैसा और गहना उसका लूट लिया गया है। इसकी जानकारी जैसे ही हमें मिली तो हम राबर्ट्सगंज नगर के सदर कोतवाली में आए हुए हैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस संबंध में हम क्षेत्राधिकारी व कोतवाल से बात किए हैं कि पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।
पुलिस ने दी यह बड़ी जानकारी
सोनभद्र। वहीं घटना को लेकर जानकारी देते हुए सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि अजीत पाल द्वारा सूचना दी गई कि ओ और उनकी बहन सलखन की ओर से राबर्ट्सगंज की ओर आ रहे थे। लोढ़ी टोल प्लाजा से 600 मीटर पहले पहाड़ी के पास लघुशंका के लिए रुके इस दौरान तीन से चार लोग पहाड़ी की ओर से आए और इनका इनके बहन की मोबाइल व पास में रखे दस हजार रुपए छीन कर लेकर चले गए। इनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। पुलिस घटना के जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र न्यूज़March 29, 2026जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर रामनवमी त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर भव्य भंडारे का आयोजन