
मऊ। धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने फादर विनीत को किया गिरफ्तार थाने के सामने बैठे ईसाई धर्म के लोग मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सामने ईसाई धर्म के लोग सैकड़ो की संख्या में बैठे। आपको बता दें कि दो दिन पूर्व विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने धर्म परिवर्तन को लेकर मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में 1 नामजत और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने फादर विनीत को गिरफ्तार कर थाने ले आई उसके बाद ईसाई धर्म के लोग कोतवाली के सामने फादर विनीत को छुड़ाने के लिए बैठ गए। संजय ने बताया कि फादर विनीत को पुलिस गिरफ्तर करके ले आई है और हम सभी लोग थाने के सामने फादर विनीत को छुड़वाने के लिए बैठे हुए हैं। जब तक फादर विनीत को छोड़ नहीं जाता तब तक हम लोग थाने के सामने बैठे रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशNovember 25, 2026अब अटल जी के नाम से पहचाना जाएगा यह चौक
अपराधNovember 24, 2026विवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर ही हत्या का आरोप
उत्तरप्रदेशNovember 24, 2026वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें अधिकारी-डीएम
सोनभद्रNovember 24, 2026अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की कवायद तेज, पैरोकारों को मिली सख्त हिदायत
















