
सोनभद्र। होटल और रेस्टोरेंट में सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन अगर अचानक आग लग जाए तो सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता क्या होगा? इसी खतरे को देखते हुए सोनभद्र पुलिस और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। रॉबर्ट्सगंज कस्बे के होटल और रेस्टोरेंटों में सघन अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की गई। साथ ही कर्मचारियों को आग से बचाव और आपात स्थिति में जान बचाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। दरअसल, अग्नि दुर्घटनाएं कभी भी बड़ी तबाही का कारण बन सकती हैं।

ऐसे में लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे, इसी उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में 24 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज के होटल और रेस्टोरेंटों में अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया गया। अग्निशमन अधिकारी ने प्रतिष्ठानों में पहुंचकर वहां लगे अग्निशमन उपकरणों की जांच की और उनकी क्रियाशीलता परखी। कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य अग्निशमन उपकरणों के संचालन और इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

आग लगने पर शुरुआती स्तर पर उसे नियंत्रित करने और धुएं से भरे कमरे में फंसने की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने के तरीके भी समझाए गए। कर्मचारियों को बताया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय नीचे झुककर या रेंगते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचना चाहिए।वहीं होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देशित किया गया कि अग्निशमन उपकरण हमेशा चालू हालत में और आसानी से उपलब्ध रहने चाहिए। साथ ही अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। सोनभद्र पुलिस की इस पहल का मकसद साफ है हादसे के बाद राहत पहुंचाने से बेहतर है कि हादसे से पहले ही सुरक्षा की तैयारी पूरी रखी जाए।
Author Profile

Latest entries
अपराधNovember 24, 2026विवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर ही हत्या का आरोप
उत्तरप्रदेशNovember 24, 2026वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें अधिकारी-डीएम
सोनभद्रNovember 24, 2026अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की कवायद तेज, पैरोकारों को मिली सख्त हिदायत
अपराधNovember 24, 2026बभनी में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच की मांग
















