पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 10 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

Share


रिपोर्ट रवि सिंह
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सक्रिय अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर 2025 को थाना दुद्धी पर धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियोग सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष निवासी बरवाडीह, थाना महमूदगंज, जिला पलामू (झारखण्ड) एवं विषू पुत्र बनोकी निवासी जासा, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा (झारखण्ड) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दुद्धी पुलिस के अथक प्रयास से वांछित इनामी अभियुक्त सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *