पन्नूगंज/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी):- पन्नूगंज थाना पुलिस ने जमीनी विवाद में पिता और ससुर की हत्या करने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में हत्या में प्रयुक्त दो अदद रक्तरंजित कुदाल भी बरामद की गई हैं।घटना 12 नवंबर की है। ग्राम बकवार निवासी अमरनाथ और उसकी पत्नी अर्चना ने जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अमरनाथ के पिता लालधारी पर कुदाल से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल लालधारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पन्नूगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अमरनाथ और उसकी पत्नी अर्चना को कसारी पोखरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर उन्होंने हमला किया था। अमरनाथ की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो रक्तरंजित कुदाल बरामद कीं। दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
