दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-थाना क्षेत्र के नगवा गांव में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। 20 वर्षीय सुनील कुमार ने भाई-बहन के बीच हुए झगड़े से तंग आकर घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया। परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।सुनील के पिता राजेंद्र के अनुसार, बीते शनिवार को भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार को बहन ने भी तनाव के कारण सिंदूर का सेवन कर लिया था, जिसकी भी प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी में भर्ती करायी गई थी। सोमवार को फिर बहन द्वारा भोजन नहीं खाने पर मामले को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिससे नाराज होकर सुनील ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। फिलहाल युवक का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है ।
परिजनों के अनुसार युवक की स्थिति पहले से बेहतर बनी हुई है ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
