सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी) :- जिले में आयकर विभाग ने ऐसी कार्रवाई शुरू की है जिसने जिला पंचायत और पीडब्ल्यूडी खंड–2 दोनों में हलचल मचा दी है। विंध्याचल मंडल के निरीक्षक ने दो साल पुराने और एक ताज़ा मामले की फाइलें खोलते हुए दोनों विभागों से सभी जरूरी रिकॉर्ड तत्काल प्रभाव से तलब कर लिए हैं।जिला पंचायत से जुड़ा पहला मामला रुक्मणि बोरवेल का है, जिसने वर्ष 2020–21 में हैंडपंप अनुबंध के दौरान टैक्स चोरी की बड़ी गड़बड़ी की आशंका बढ़ा दी है। फर्म द्वारा जमा किए गए दस्तावेज, भुगतान की रसीदें और पूरे कॉन्ट्रैक्ट का हिसाब अब आयकर विभाग की पैनी नजर में है।वहीं दूसरा मामला पीडब्ल्यूडी खंड–2 में राकेश पांडेय की फर्म से जुड़ा है, जिस पर वर्ष 2023–24 में भारी टैक्स चोरी का संदेह है। विभाग ने यहां भी ठेके, भुगतान और टैक्स फाइलिंग से जुड़े हर कागज को तलब कर दिया है।रिकॉर्ड मंगाए जाने के बाद आयकर टीम अब प्रोजेक्ट भुगतान, अनुबंध और टैक्स रिटर्न के बीच छिपे खेल को जोड़कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच ने ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं और आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
