(AKD/गिरीश तिवारी)-
सोनभद्र:- विधायक खेल महाकुंभ के भव्य आयोजन की तैयारियों की शुरुआत शुक्रवार को हाइडिल मैदान में विधिवत भूमि पूजन के साथ हो गई। 25 दिसंबर से शुरू होने वाले इस खेल महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। ‘सोन की माटी सोन का दम, आओ मिलकर खेले हम’ के जोशीले नारे ने पूरे कार्यक्रम का माहौल जीवंत कर दिया।भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभ मुहूर्त में किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे और जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि यह खेल महाकुंभ युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि खेल न केवल आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ाते हैं बल्कि आज के दौर में आर्थिक प्रगति का बड़ा माध्यम भी बन चुके हैं।

राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी आज आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और उन्हें शिक्षा से लेकर नौकरियों तक में विशेष अवसर दिए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सोनभद्र जैसे जनपद के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं और इस महाकुंभ की योजना हर महत्वपूर्ण बिंदु को ध्यान में रखकर बनाई गई है।कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, मंडल अध्यक्ष चूर्क दिलीप चौबे, डॉ. सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, संजय जयसवाल, ओम प्रकाश यादव, सुनील सिंह, गुडिया तिवारी, ज्योति खरवार, अजय पांडे, अजय मिश्रा, विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
